फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक व कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों व अन्य कर्मियों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने शनिवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित मिले। जिस पर विधायक ने इन चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी विकासखंड हुजूरपुर अंतर्गत सीएचसी चिरैयाटांड पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक अभास अंकुर श्रीवास्तव अनुपस्थित पाए गए। पूछताछ में पता चला कि सीएचसी अधीक्षक प्रतिदिन जिला मुख्यालय से आते हैं। इस पर विधायक त्रिपाठी ने सीएमओ डॉ.एसके सिंह से फोन पर वार्ता कर उन्हें अवगत कराया। इसके साथ ही यहां तैनात डॉ.रमापति व चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल अनुपस्थित पाए गए। इसमें डॉ.रमापति शुक्रवार को भी अनुपस्थित थे।
एआरओ एसके तिवारी, एनएमए अनिल राव व फार्मासिस्ट धर्मेंद्र यादव भी अनुपस्थित मिले। जांच के दौरान फार्मासिस्ट धर्मेंद्र यादव की ड्यूटी रात में होने की जानकारी मिली। कर्मी मृत्युंजय कुमार बीते दो दिनों से अनुपस्थित मिले। जबकि उपस्थिति पंजिका में उनके कालम में उपस्थित लिखा पाया गया। डेंटल हाईजेनिस्ट कमरुद्दीन खां भी बीते पांच दिनों से अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

इसी के साथ संविदा कर्मी बीपीएम प्रतिभा सोनकर, स्टॉफ नर्स हुमा परवीन, ममता सिंह के साथ ही आरबीएसके स्टॉफ योगमाया, आंचल सिंह, नदीम अहमद, मो.अशफाक, जितेंद्र कुमार जायसवाल व डॉ.विनोद कुमार दूबे भी अनुपस्थित मिले। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीदासपुर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मी भी अनुपस्थित पाए गए। विधायक की ओर से इन चिकित्सकों व कर्मियों पर कार्रवाई के लिए डीएम डॉ.दिनेश चंद्र को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें