फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिला तो फोन पर दे दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माना। पति के न मानने पर पत्नी ने रामगांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के अचाकपुर भगवानपुर माफी निवासी अली हुसैन ने बेटी मीना का विवाह लगभग डेढ़ साल पहले सीतापुर के तंबौर निवासी ताज मोहम्मद के साथ किया था। मीना ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख नगद, बाइक व फ्रिज लाने का दबाव बनाया जा रहा था। कई बार कहासुनी हुई। इसी बीच 26 अगस्त को ताज ने फोन कर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद मीना के मायकेवाले लगातार समझौता कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन ताज नहीं माना। तंग आकर मीना ने शुक्रवार देर शाम रामगांव पुलिस को तहरीर दी। रामगांव थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें