फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने वर्दी में रील बनाई, एसपी ने जांच बैठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सोशल मीडिया पर लाइक व कमेंट की चाहत में महिला सिपाही वर्दी की मर्यादा ही भूल गई। प्रसिद्ध होने के चक्कर में महिला सिपाही ने ‘मुलाकात अगर मौत है तो मिलवाओ हमसे’ डायलॉग पर रील बनाई और सोशल मीडिया पर डाल दी। रील तेजी से वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

चर्चा है कि एसपी महिला सिपाही पर निलंबन की कार्रवाई कर सकते हैं। वीडियो बनाने वाली महिला सिपाही 2018 बैच की संगीता हैं। वह डायल 112 में तैनात हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर उनकी रील वायरल हुई तो लोग चौंक गए। रील जब एसपी को ट्वीट की गई तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें