फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों का जखीरा बरामद, पिता-पुत्र दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। रायपुर कबूला गांव में एक अहाते में बड़े पैमाने पर पटाखों का अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर पटाखों का जखीरा बरामद किया है। मौके से पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो महिलाएं भागने में कामयाब रहीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रिसिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव के मुताबिक, रायपुर कबूला गांव में अवैध तरीके से पटाखा निर्माण की सूचना मिली थी। इस पर टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने छापा मारा तो एक अहाते में चार लोग पटाखे बनाते दिखे। जब तक टीम अंदर पहुंची, दो महिलाएं खिड़की से भाग गईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान 49 तैयार लहसुन बम, 120 छुरछुरी, 52 सिंघाड़ा बम, 300 खुले लहसुन बम व सात बंडल सुतली रोल समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान रायपुर कबूला गांव निवासी मंजूर अहमद व उसके बेटे फिरोज अहमद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें