फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन

- कुड़वा गांव में हुआ हादसा, ढीले होकर झूल रहे थे तार
फोटो संख्या - 03
संवाद न्यूज एजेंसी
जरवलरोड (बहराइच)। कुड़वा गांव में भैंस चराते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तार ढीले होकर झूल रहे थे। इसी वजह से हादसा हुआ। बिजली विभाग के अधिकारियों ने किसान के परिवारवालों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के गांव घूरनपुर के मजरा कुड़वा निवासी अवतार (35) शुक्रवार दोपहर रेलवे लाइन और लखनऊ-बहराइच हाईवे के बीच कुड़वा तालाब के पास खाली पड़ी जमीन पर भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान भैंस अचानक भागने लगी। उसे रोकने के लिए अवतार डंडा लेकर दौड़े। डंडा ढीली होकर झूल रही हाईटेंशन लाइन से छू गया और अवतार झुलसकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुस्तफाबाद पहुंचाया जहां सीएससी अधीक्षक डॉ. निखिल सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवर अभियंता, विद्युत दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आंधी आने की वजह से तार ढीले हो गए हैं। मरम्मत कराई जा रही है। अवतार के परिवारवालों को जल्द ही सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें