फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में पांच घरों से उड़ाया माल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। रेवढा गांव में एक ही रात में चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। नगदी व जेवरात समेत लाखों का सामान चोर उड़ा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम रेवढ़ा गांव निवासी फैजल खान के घर में मंगलवार की रात चोर घुस आए। पीड़ित के मुताबिक, सोने का एक हार व झुमकी और 70 हजार रुपये पर चोर हाथ साफ कर गए। पीड़ित ने बताया कि 20 नवंबर को बहन की शादी है। इसे लेकर जेवरात बनवाए थे। चोरों ने सब उड़ा दिया। गांव निवासी शहाबुद्दीन के घर से अलमारी व बक्शा तोड़कर चोर सोने की तीन अंगूठी, नाक की नथुनी, एक मांग टीका व चांदी का अन्य सामान, गांव निवासी जियाउद्दीन व वसीउद्दीन के यहां से एक मांग टीका, दो जोड़ी पायल, तीन हजार नगद व पीर मोहम्मद के यहां से दो जोड़ी मांग टीका व दो मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी और 40 हजार रुपये पर चोर हाथ साफ कर गए। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें