फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पकड़ीकला गांव में खेत देखने गई महिला की हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के पकड़ीकला गांव निवासी 55 वर्षीय श्यामकली मंगलवार की सुबह अपना खेत देखने गईं थीं। बताया जाता है कि खेत में पहले से हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। महिला टूटे तार को देख नहीं पाई और चपेट में आ गई। तार की चपेट में आते ही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना बिजली विभाग के साथ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पयागपुर थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें