फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.5 लाख तिरंगे बांटे, दो लाख और बांटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है। इस बार हर घर तिरंगा फहराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जागरूक करने के साथ ही तिरंगा वितरण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। जिले को तिरंगा वितरण के लिए मिले 5.60 लाख के लक्ष्य क्ै सापेक्ष अब तक 4.5 लाख तिरंगे बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला पंचायत राज विभाग को नोडल बनाया गया है और तिरंगा इकट्ठा करने व वितरित करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की मानें तो अब तक दो लाख झंडे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से खरीदे गए हैं। वहीं, शेष बचे झंडे विभिन्न विभागों की ओर से जमा करवाए गए हैं। 4.5 लाख तिरंगे बांटे जा चुके हैं। विभाग का दावा है कि अभी दो लाख से अधिक झंडे और वितरित करवाए जाएंगे और शासन की ओर से दिए गए लक्ष्य को पार किया जाएगा।
बताते चलें कि जिले में पुलिस विभाग को 8000, छह तहसीलों के एसडीएम को दो-दो हजार, पंचायत व विकास विभाग को 1.5 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 30 हजार, शिक्षा विभाग को 75 हजार, पूर्ति व कृषि विभाग को 20-20 हजार, एआरटीओ, आबकारी, जिला पंचायत व नगर पालिका, बहराइच को 15-15 हजार, लोक निर्माण विभाग को 25 हजार झंडे आपूर्ति का लक्ष्य दिया गया है। नोडल विभाग की मानें तो इन विभागों ने झंडे उपलब्ध करवा दिए हैं और उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बंटवा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत झंडा पहुंचाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि को दी गई है। नोडल विभाग के अनुसार, इन सभी को झंडे वितरित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा, सफाई कर्मी आदि लोगों के घर-घर दस्तक देकर उन्हें आजादी के अम़ृत महोत्सव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही तिरंगा संहिता बताकर अमृत महोत्सव सप्ताह बीतने के बाद सम्मान के साथ तिरंगा उतारकर रखने की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें