फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक तालाब में गिरी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। क्षेत्र स्थित बकैना गांव के पास स्थित एक तालाब में सोमवार को अनियंत्रित बाइक गिरने से उस पर सवार महिला की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों की मदद से महिला का शव तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना खैरीघाट अंतर्गत ग्राम धनावा निवासी पूजा त्रिवेदी (24 वर्ष) के पति सुजीत कुमार की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। सोमवार की सुबह वह अपने पति के साथ बाइक से चिकित्सक के पास जा रहीं थीं। दवा लेकर वापस लौटते समय बकैना गांव के पास से गुजरते समय मार्ग जर्जर व फिसलन भरा होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तालाब से निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण सफल नहीं हो सके। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी निखिल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला का शव तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें