फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर निकाले डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसा निकालने आए एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उसके खाते से दो बार में डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी में जालसाजों के चेहरे भी कैद हो गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुर बाजार निवासी युवक नयन जायसवाल शुक्रवार को दोपहर में लगभग पौने दो बजे नानपारा के स्टेशन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आए थे। इसी दौरान तीन जालसाज एटीएम केबिन में घुस आए और उनसे बात करने लगे। एक व्यक्ति ने बहाने से उनका कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद नयन जब अपने घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर पहले 50 हजार फिर एक लाख रुपये निकालने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर पीड़ित भाग कर बैंक पहुंचे और पूरी बात बैंक मैनेजर को बताई। मैनेजर ने खाता फ्रीज करते हुुए पुलिस में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।
पीड़ित की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा क्योंकि ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर स्वैप मशीन से पैसा निकाला है। साथ ही सीसीटीवी में भी सभी की तस्वीर कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें