फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान कुंड में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। जंगलीनाथ मंदिर परिसर में बने स्नान कुंड में रविवार की देर रात बालिका की डूबने से मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा बाजार निवासी शांति (12) रविवार को परिवार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने शिव नगर स्थित पांडव कालीन जंगलीनाथ मंदिर आईं थीं। बताया जाता है कि रविवार की देर रात बालिका मंदिर परिसर स्थित सूरज कुंड में स्नान कर रही थी। इस दौरान वह डूब गई और उसकी मौत हो गई। लोगों ने शव को बाहर निकाला। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें