फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानियों के सम्मान में लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को लोगों ने अमर बलिदानियों को याद किया। इस दौरान कई लोगों ने अमर उजाला व रोटरी क्लब, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान भी किया। इस अवसर पर बहराइच की एमएलसी के अलावा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 21 रक्तदानियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया। देर शाम तक चले रक्तदान शिविर में 21 लोगों ने रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के स्टाफ, रोटरी क्लब व अमर उजाला की ओर से रक्तदानियों का स्वागत किया गया। इस दौरान शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने रक्तदानियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एके साहनी, नवागत सीएमएस ओपी चौधरी, डॉ. जेपी मौर्या आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें