फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । श्रावण मास के दौरान शिवभक्तों द्वारा निकाली जाने वाली कांवड यात्रा को सकुशल और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करानी की कवायद में पूरा प्रशासनिक अमला जुटा है। इसके चलते ही जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कावंडियों की सुरक्षा निगरानी के लिए कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी रूटों की निगरानी े लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वह मुख्य मार्गों के साथ ही अन्य प्रमुख शिवालय व शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी भ्रमणशील रहकर नजर बनाए रखे।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के तहत रूपईडीहा-नानपारा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बीडीओ नवाबगंज व बलहा, लखीमपुर-नानपारा राजमार्ग के लिए बीडीओ मिहींपुरवा व अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड नानपारा, नानपारा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिशासी अभियंता सनखं 1 नानपारा व बीडीओ रिसिया को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके साथ ही बहराइच-जरवल राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बीडीओ तेजवापुर, फखरपुर, कैसरगंज व जरवल, जरवलरोड-गोंडा मार्ग के लिए बीडीओ जरवल, बहराइच-गोंडा मार्ग के लिए बीडीओ चित्तौरा, पयागपुर विशेश्वरगंज तथा हुजूरपुर भग्गड़वा मार्ग के लिए बीडीओ पयागपुर व हुजूरपुर को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें