फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथालॉजी में गायब मिले चिकित्सक, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज स्थित पैथालॉजी विभाग का डीएम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नदारद मिले। इस पर डीएम ने फोन पर उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसएसपी केशव प्रसाद चौधरी ने मंगलवार की दोपहर अचानक पैथालॉजी विभाग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान पैथालॉजी के बारे में बारीकी से जानकारी ली। डीएम को जेआर डॉ. काजिम अब्बास अनुपस्थित मिले। मौके पर मौजूद स्टाफ भी इस संबंध में डीएम को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। यह देखकर डीएम बिफर पड़े। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से चिकित्सक का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद कॉल कर चिकित्सक को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें