फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नवाबगंज क्षेत्र के अवधूत चौराहे के पास बिना लाइसेंस संचालित एक मेडिकल स्टोर को मंगलवार की देर शाम सील कर दिया। टीम ने मेडिकल स्टोर से कुछ संदिग्ध दवाओं के नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

विभाग के सहायक आयुक्त, देवीपाटन मंडल मनोज कुमार के नेतृत्व में अवधूत चौराहे पर मंगलवार की देर शाम छापा मारा गया। इस दौरान चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस संचालित मिला। जांच टीम ने मेडिकल स्टोर से संदिग्ध लग रहीं चार दवाओं के नमूने एकत्र किए। सहायक आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इन दवाओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मेडिकल स्टोर व उसमें रखी लगभग डेढ़ लाख मूल्य की दवाएं सील कर दी गईं हैं। टीम में औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद व आलोक त्रिवेदी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें