फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर स्थित सिटकहना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पिता अपने बेटे के साथ बहराइच में बेटी के लिए रिश्ता देखने आ रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में पिता-पुत्र की मौत की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ललितनगर गांव निवासी 70 वर्षीय नकछेद अपने 40 वर्षीय बेटे अजय सिंह के साथ मंगलवार को बाइक पर सवार होकर बेटी का रिश्ता देखने बहराइच आ रहे थे। बताया जाता है कि बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटकहना गांव के पास गिट्टी से लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां दोनों की मौत हो गई।
मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पयागपुर विधायक के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें