फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल के पास मत्स्य पालन का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत कोडरी ताल स्थित बाबा गोपाल भारती मठ के पास तालाब में मत्स्य पालन को प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए आदेश वापस लेने की मांग की है। मांग न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मिश्रीलाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मठ पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां स्थित 370 बीघे के तालाब में मत्स्य पालन का आदेश हुआ है। धार्मिक स्थल होने के कारण यहां मत्स्य पालन व शिकार करने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। ऐसे में शीघ्र ही इस आदेश को वापस लेना चाहिए। यदि शीघ्र ही मत्स्य पालन का आदेश वापस न लिया गया तो आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम, पयागपुर दिनेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से तालाब का पट्टा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी इस संबंध में उन्हें पत्र नहीं मिला है। शासन के आदेशानुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें