फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र के दीवानपुरवा व करीमबख्श पुरवा के बीच बिजली की लाइन दुरुस्त करते समय प्राइवेट लाइन मैन करंट से झुलस गया। परिजनों से उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र दीवानपुरवा व करीमबख्श पुरवा के बीच में एलटी लाइन है। क्षेत्र के चकैया गांव निवासी शिवशंकर शुक्ला कई वर्षों से लाइनमैन का कार्य कर रहे थे। सोमवार शाम छह बजे उपकेंद्र से शटडाउन लेकर वह लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गए। इसी दौरान अचानक सप्लाई चालू कर दी गई जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और नीचे गिर गए।
परिवारवाले आनन-फानन में उन्हें नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उनको रेफर कर दिया। परिजन शिवकुमार को जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। देर रात उनकी मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से उनके परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें