फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई परिसर में 21 को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला सेवायोजन कार्यालय व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई परिसर में 21 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को राजकीय आईटीआई के परिसर में रोजगार मेला लगेगा। इसमें पशुपतिनाथ बायो टेक्नालॉजी गोरखपुर एसआर के 58 पदों पर हाईस्कूल उत्तीर्ण 18 से 40 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से करेगी। इस पद के लिए वेतनमान 9500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एलआईसी एजेंट रिक्रूटमेंट एजेंसी की ओर से एलआईसी एजेंट के 30 पदों पर हाईस्कूल उत्तीर्ण 18 से 50 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन होगा। नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड की ओर से एसआर के सौ पदों पर हाईस्कूल उत्तीर्ण 20 से 40 वर्ष आयुवर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। सिक्योरिटी इंटेलीजेंस सर्विस इंडिया की ओर से सुरक्षा गार्ड के दो सौ पदों पर हाईस्कूल उत्तीर्ण 21 से 37 आयुवर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
मेगा माइंड सॉल्यूशन की ओर से टेलीकॉलर के पांच सौ पदों के लिए इंटरपास 18 से 35 आयुवर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया जाएगा। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में कौशल विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा और सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों के अलावा अन्य लोग भी हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें