फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल दो केंद्रों पर होगी नीट, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) रविवार को शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जनपद में पहली बार नीट का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कराने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी परीक्षा की नोडल अधिकारी डॉ. हेमलता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में पहली बार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा नगर के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय व जयपुरिया स्कूल में आयोजित होगी। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 833 व जयपुरिया स्कूल में 792 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन दोपहर 02.00 बजे से शायं 05.20 बजे तक किया जाएगा। लेकिन परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 11.00 बजे से ही परीक्षा कक्षा में प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। जिससे परीक्षा शुरू होने से पूर्व उनकी सघन जांच की जा सके। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए दोनों परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिनकी निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें