फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन : दो जोन और छह सेक्टर में बंटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले को दो जोन व छह सेक्टर में बांटा गया है। मंदिर से लेकर सरयू तट तक पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। मंदिरों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या ज्यादा रहेगी जिससे अराजकता न हो सके। दो कंपनी पीएसी व ढाई हजार सिपाही मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

सावन माह का शुभारंभ 14 जुलाई से हो रहा है। जिले के सभी शिवमंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन कांवड़ मार्ग सही करा रहा है तो पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर तैयारी कर रही है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिले को छह सेक्टर व दो जोन में बांटा गया है।
एक जोन की जिम्मेदारी एएएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व दूसरे जोन की जिम्मेदारी एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार को सौंपी गई है। सेक्टरों की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पुलिस-प्रशासन ने सभी से अपील की है कि कोई भी नई परंपरा न शुरू की जाए। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गये हैं। सादे कपड़ों में महिला कांवड़ियों के बीच महिला पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगी। माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। माहौल खराब करने वाली पोस्ट का तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप एडमिन भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। ऐसे में सभी से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
सावन माह में जलाभिषेक के दौरान जनपद में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। घाट से लेकर मंदिर तक फोर्स तैनात की जाएगी। खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

- केशव चौधरी, एसपी
फोर्स पर एक नजर
एएसपी - दो
सीओ - छह
इंस्पेक्टर - 40
दरोगा - 90
सिपाही - 2500
पीएसी - दो कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें