बहराइच। एमएलसी चुनाव में बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन महज सपा प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान नामांकन स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा रही। एमएलसी चुनाव में मौजूदा समय में नामांकन दाखिल करने का कार्य कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा है। नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को सपा प्रत्याशी अमर यादव ने पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, कैसरगंज विधायक आनंद यादव, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रामजी यादव, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, नंदेश्वरनंद यादव आदि के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। सहायक रिटर्निंग अफसर ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र बहराइच/श्रावस्ती के एमएलसी चुनाव में बुधवार को नामांकन का दूसरा दिन था। उन्होंने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन महज एक सपा प्रत्याशी अमर यादव ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान नामांकन स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।