बहराइच। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पयागपुर क्षेत्र में बहराइच-गोंडा मार्ग स्थित विद्युत पावर हाउस के सामने हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार राजू निवासी गंगवल बाजार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, नानपारा तहसील क्षेत्र में ग्राम संकल्पा के पास ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल हो गए। इनमें अनीता, अमेरिका और गरीब पुत्र चेतराम शामिल हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा ले जाया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है।