फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। चनैनी गांव में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के चनैनी गांव निवासी 19 वर्षीय मनीष पुत्र परशुराम का शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाबगंज थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें