फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मृत मिली डॉल्फिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मृत मिली डॉल्फिन
विज्ञापन

पयागपुर (बहराइच)। खुटेेहना-गिलौला पुल के पास स्थित ब्रॉडगेज नहर में बृृहस्पतिवार को डॉल्फिन मृत पाई गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मृत डॉल्फिन को पयागपुर पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां तीन डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे। पयागपुर थानाक्षेत्र में खुटेेहना-गिलौला मार्ग पर नहर है। बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे राहगीरों ने नहर में डॉल्फिन को फंसा देखा। सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नहर से मृत डॉल्फिन को निकलवाकर कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय, पयागपुर भेजा गया। मछली की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वन दरोगा योगेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें