बहराइच। लखीमपुर हिंसा में मृत किसानों के परिवारों से मिलने शुक्रवार को श्रावस्ती के बसपा विधायक उनके गांव जा रहे थे। रिसियामोड़ के निकट ही बैरियर लगाकर पुलिस ने उनको वापस कर दिया। लखीमपुर हिंसा में जिले के दो किसानों की मौत हुई है। किसानों के घर सांत्वना देने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को श्रावस्ती के बसपा विधायक असलम रायनी पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। रिसियामोड़ के निकट पुलिस ने बैरियर लगा रखा है। बसपा विधायक जैसे ही पहुंचे। उनको पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। विधायक को यहीं से बैरंग लौटा दिया गया।