बहराइच। चोरी की घटनाओं को रोकने में फेल व थाने के सामने स्थित दुकान में चोरी होने पर एसपी ने दरगाह थानाध्यक्ष पर गाज गिरा दी। एसपी ने दरगाह थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दरगाह थाने के सामने स्थित दुकान में बीते दो अगस्त को छत में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले बैंक मैनेजर के घर में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। दरगाह थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम दरगाह थानाध्यक्ष अमित तिवारी को एसपी सुजाता सिंह ने शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। हालांकि, एसपी ने थानाध्यक्ष को हटाने के बाद अभी किसी की तैनाती नहीं की है। दरगाह थाने का चार्ज पाने के लिए एक बार फिर से कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक जुगाड़ में लगे हैं।