रुपईडीहा (बहराइच)। जानवरों के हड्डी चूर्ण को बोरी में भरकर पिकअप से नेपाल में तस्करी करने जा रहे युवक को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रुपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान नारायणपुर गांव के पास से एक संदिग्ध पिकअप टीम ने रोकी। तलाशी ली तो 70 बोरियों में जानवरों का हड्डी चूर्ण बरामद हुआ। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह नेपाल में अधिक दाम पर बेचने जा रहा है। तस्कर की पहचान नूर आलम पुत्र भगोले निवासी पुरानी बाजार बाबागंज के रूप में हुई है। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।