फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से जमे ईओ और डीआईओएस का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शासन ने पांच साल से एक जिले में तैनात ईओ और डीआईओएस का तबादला कर दिया है। इनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सपा के शासनकाल से नगरपालिका परिषद बहराइच में अधिशासी अधिकारी के पद पर पवन कुमार की तैनाती थी। लंबे समय से तैनात ईओ पवन कुमार के खिलाफ कर्मचारी कई बार समस्याओं को लेकर लामबंद हो चुके थे। मगर हर बार वह अपनी कुर्सी बचा ले जा रहे थे। शासन की नई नीति के तहत शुक्रवार को उनका तबादला करते हुए बिजनौर जिले में तैनात दुर्गेश्वर त्रिपाठी को बहराइच नगरपालिका का नया ईओ बनाया गया है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय भी जिले में करीब पांच साल से तैनात थे। शासन ने उनको स्थानांतरित करते हुए चंद्रपाल को नया डीआईओएस बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें