इंदिरा गांधी स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जूनियर फुटबॉल प्रैक्टिस मैच का आयोजन किया गया। इसमें स्टेडियम की ‘बी’ टीम ने विजय हासिल की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद स्टेडियम की ‘ए’ और ‘बी’ टीम के बीच मुकाबला हुआ। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करके ‘बी’ टीम ने एक गोल दागकर मुकाबला जीता। इस दौरान कोच राकेश पासवाल समेत आदिराज, विकास, आदी, आयुष, चंदन, दिव्यांशु, अनमोल रावत, यश, प्रतीक, आयुष्मान, अली व मोहित आदि मौजूद रहे।