फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो, दो की हालत गंभीर

Wed, 03 Apr 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर मंगलवार की दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। वहीं, ऑटो में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज ब्लॉक क्षेत्र के गंगवल बाजार निवासी बेबी (35) अपने बेटे अर्श अहमद (11) के साथ मंगलवार को किसी कार्य से बहराइच आ रही थी। इस दौरान पयागपुर-बहराइच मार्ग पर खुटेहना के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार बेबी, अर्श समेत सभी छह लोग घायल हो गए। बेबी व अर्श की हालत ज्यादा खराब होने पर दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पयागपुर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। ऑटो की ब्रेक चिपकने से पलटने का कारण बताया जा रहा है। इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें