फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कनेक्शन जांचने पहुंचे बिजली कर्मचारियों पर हमला

Fri, 09 Jun 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। विकास खंड जरवल के ग्रामसभा हरचंदा में शुक्रवार को शिविर लगाकर बिजली बिल वसूलने व चेकिंग करने गए कर्मचारियों को क्षेत्रीय लोगों ने हमला कर खदेड़ दिया। आक्रोशित लोग लाठी डंडों से लैस होकर आए थे। इससे भयभीत कर्मियों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस अवर अभियंता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना जरवलरोड के ग्राम पंचायत हरचंदा में बिजली कर्मचारी बकाया बिलों की राजस्व वसूली को लेकर अवर अभियंता आशीष कुमार की अगुवाई में गांव में शिविर आयोजित करने पंहुचे थे। इस दौरान बिजली कर्मियों ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी। टीम के सदस्य जब गांव निवासी अब्दुल्ला के मकान में पहुंचकर बिजली मीटर की जांच कर रहे थे, तभी मौके पर पहुंचे अब्दुल्ला ने अपने पांच छह साथियों के साथ पहुंचकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
जल्दी दोनों पक्षों में तकरार के साथ हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि अब्दुल्ला व उनके साथियों ने साथ लाए लाठी व डंडों से बिजली कर्मियों को मारते हुए गांव से खदेड़ना शुरू कर दिया। टीम में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बिजली कर्मी शिविर को बंद कर जरवल रोड थाने पर पंहुचे। विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस अब्दुल्ला व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें