फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एटीएम कैशवैन व बाइक भिड़ीं, ग्रामीणों ने घेरा तो गार्ड ने की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एटीएम कैश वैन व बाइक सवार में भिड़ंत होने पर एक बालिका घायल हो गई। बालिका के घायल होते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गये और कैश वैन को घेर लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख गार्ड ने बचाव में एक राउंड हवाई फायर झोंक दिया जिससे ग्रामीण तितर-बितर हो गये।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को अस्पताल भिजवाया और कैशवाहन को भी उसके गंतव्य के लिए रवाना कराया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
रिसिया थाना क्षेत्र के सुभाषनगर गांव निवासी इंदु चौहान (14) अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार को बहराइच से रिसिया की ओर जा रही थी। रामगांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव के पास सामने से एटीएम कैशवैन गलत साइड से आ रही थी। तभी बाइक टकरा गई और बालिका गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन

बालिका को घायल देखकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गये और कैशवैन को घेर लिया। गार्ड ताराचंद्र उतरे तो कहासुनी शुरू हो गई। माहौल गरमाता देख गार्ड ने हवाई फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घायल बालिका को अस्पताल भेजा गया है। गार्ड को भी रवाना कर दिया गया है। अगर तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें