बहराइच। साइबर अपराधियों ने पुलिस अधीक्षक को ही निशाना बनाने की कोशिश की। अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर एसपी की फोटो व नाम का इस्तेमाल कर पैसे मांगे। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप है।
साइबर अपराधियों ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा की फर्जी आईडी बनाई और इसके जरिये पैसे मांगने लगे। साइबर सेल प्रभारी पंकज सिंह ने अज्ञात अपराधी के खिलाफ कोतवाली देहात में जालसाजी का केस दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया है कि इंस्टाग्राम पर किसी ने एसपी प्रशांत वर्मा का फोटो व नाम लिखकर आईडी बनाई है। इसके जरिये वह पैसे की मांग कर रहा है। साइबर सेल प्रभारी की शिकायत पर कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।