बहराइच। राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही का शनिवार को जनपद आगमन प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्थान ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहां वह स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंत्री सीतापुर के लिए रवाना होंगे।