फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विशेष सचिव राज्य कर का आगमन कल

Sun, 04 Oct 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विशेष सचिव राज्य कर उत्तर प्रदेश शासन निधि श्रीवास्तव सोमवार को बहराइच आएंगी। प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि विशेष सचिव दोपहर 12:30 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर दो बजे विकास खंड हुजूरपुर की विभिन्न योजनाओं की स्थिति और उपलब्धियों को लेकर जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। रात में वह निरीक्षण भवन में विश्राम करेंगी। 6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे हुजूरपुर विकास खंड की विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें