बहराइच। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला आयोजित किया जाएगा। संस्थान की प्रधानाचार्या स्मृति शर्मा ने बताया कि मेले में जिले के सरकारी और गैर सरकारी विभागों व प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साक्षात्कार के माध्यम से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों और उनकी छायाप्रतियों के साथ निर्धारित समय पर संस्थान पहुंचें और चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।