बहराइच। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी द्विवेदी ने बताया कि पीएम छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने, शिक्षण संस्थाओं द्वारा आवेदन का सत्यापन करने और स्टेट नोडल आफिसर द्वारा आवेदनों के सत्यापन करने के लिए समयसारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई है। इसके अलावा शिक्षण संस्थाओं के नोडल अधिकारी द्वारा आवेदनों के सत्यापन के लिए 25 नवंबर और स्टेट नोडल आफिसर द्वारा आवेदनों के सत्यापन के लिए अंतिम तिथि पांच दिसंबर निर्धारित की गई है।