बहराइच। जिले को तोरिया बीज के सोलह सौ पैकेटों के वितरण का लक्ष्य मिला है। निशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए पंजीकृत किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदन करने वाले किसानों का ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को पीओएस मशीन के जरिये बीज का वितरण किया जाएगा। इच्छुक किसान 31 अगस्त तक विभाग के पोर्टल एग्रीदर्शन डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर आवेदन कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।