फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 29 तक करें सामूहिक विवाह के लिए आवेदन

Sun, 26 Apr 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच स्थित गेंदघर मैदान में छह मई को सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। श्रम विभाग श्रावस्ती की ओर से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों व अविवाहित महिला निर्माण श्रमिकों का सामूहिक विवाह के लिए 29 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। सहायक श्रमायुक्त संतपाल ने बताया कि इस आयोजन में अधिकतम 200 जोड़ों का विवाह होगा। ऐसे में एक वर्ष पूर्व श्रम विभाग में पंजीयन कराने वाले श्रमिक जनसेवा केंद्रों से ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। श्रमिक को आवेदन के साथ आधार कार्ड, वर व वधू से संबंधित परिवार रजिस्टर की नकल, शपथपत्र आदि अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें