जरवलरोड (बहराइच)। ग्रामसभा करमुल्लापुर निवासी पूर्व प्रधान भगवान बख्श सिंह (80) जरवलरोड बाजार से अपने घर लौट रहे थे। वह करमुल्लापुर मोड़ पर सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।