फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मरीजों को बाहर की दवा लिखने का आरोप

विज्ञापन
नानपारा सीएचसी में बाहर से खरीद कर लाने वाली दवा दिखातीं मरीज।
विज्ञापन
नानपारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में मरीजों को दवाओं के लिए परेशानी हो रही है। मरीजों का आरोप है कि चिकित्सक पर्चे पर बाहर की कंपनियों की महंगी दवाएं लिख रहे हैं। ये दवाएं अस्पताल के पास के मेडिकल स्टोर पर ही मिलती हैं। इससे गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। मरीज आशिया और सूफिया बानो ने बताया कि केंद्र पर जनऔषधि दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। स्टॉक रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। आरोप है कि जनऔषधि की जगह बाहरी कंपनियों की दवाएं बेची जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों के पर्चों, जनऔषधि केंद्र के स्टॉक रजिस्टर और बिलों की जांच की मांग की गई है। सीएमओ संजय कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें