फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विसर्जन में गई किशोरी को झाड़ियों में खींचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के दौरान एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया गया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ करते हुए झाड़ियों में खींचने की कोशिश की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शाहपुरवा गायघाट निवासी मुशीर खान और उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की छोटी बहन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। मामले की सूचना मिलने पर विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी संदीप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने धर्मांतरण की आशंका की भी जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें