फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल में भारी बारिश का अलर्ट, जिले में बाढ़ की संभावना

Sat, 28 Sep 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। नेपाल में शुक्रवार को वहां के प्रशासन ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में भी बाढ़ की आशंका को तो देखते हुए प्रशासनिक अमला चौकन्ना हो गया है। यहां की मिहींपुरवा, महसी, नानपारा व कैसरगंज तहसील बाढ़ प्रभावित है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी से प्रभावित गांव भरथापुर, चहलवा जंगल, गुलरिहा ,सुजौली, बडखडिया ,मंझरा, गिरगिट्टी ,सोमईगौढी ,जालिमनगर व भादा नदी से बाढ़ प्रभावित गांव करमोहना ,अस्सीपुरवा, नौकापुरवा, पडरिया ,सर्राकला ,बखारी, पौंडा, मजगवा ,पुरैना, रघुनाथपुर, मटेही , सोहनी ,नारायनपुर कला, चन्दनपुर, बढैयाकला ,दलजीतपुरवा ,भवनियापुर ,बगहा, सोंगवा, रामपुर धोबिया आदि गांव हैं।
जहां पर नेपाली पानी भारी वेग में आकर प्रतिवर्ष बाढ़ विकराल रूप धारण कर भारी तबाही मचाता है। यहां पर प्रशासन की ओर से बाढ़ के लिए की गई तैयारियां बौनी साबित होती हैं। नदी की कटान रोकने के लिए पिछले पांच वर्षों से करमोहना चहलवा सहित आधा दर्जन गांवों के पास सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर ठोकर व स्पर का निर्माण कराया गया है, लेकिन अब इस समय नेपाल के पहाड़ों पर हो रही भारी के कारण मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। डीएम मोनिका रानी का कहना है कि बाढ़ संभावित इलाकों में प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय होकर निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें