फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एयरपोर्ट व कारागार निर्माण अंतिम चरण में

Sat, 25 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री राकेश राठौर गुरु ने फीता काटकर की। उन्होंने स्टाॅलों का निरीक्षण कर परिषदीय स्कूल के बच्चों को नए शिक्षण सत्र की पुस्तकें भी प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि छह वर्ष में भाजपा सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है। सुशासन, विकास, रोजगार डबल इंजन की सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सरकार पात्रता के आधार पर समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों को लाभान्वित कर रही है। जिले में एयरपोर्ट निर्माण व जिला कारागार निर्माण अंतिम चरण पर है। इसके अलावा नवीन मंडी, पंचायत रिसोर्स सेंटर, राप्ती नदी पर परसा डेहरिया तिलकपुर तटबंध निर्माण, बौद्ध सर्किट का विकास, सीताद्वार झील का विकास के अलावा पांडेय पुरवा-इकौना मार्ग, बहराइच-ककरदरी मार्ग o तिलकपुर-मधवापुर मार्ग का निर्माण कराया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा, डीएम नेह प्रकाश, एसपी प्राची सिंह, सीडीओ अनुभव सिंह, भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें