फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तहसील परिसर में बनेगा वातानुकूलित अधिवक्ता चैंबर

विज्ञापन
पयागपुर तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ भवन का शिलान्यास करते विधायक। 
विज्ञापन
पयागपुर। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए वातानुकूलित एवं आधुनिक चैंबर का निर्माण होगा। सोमवार को विधायक सुभाष त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका शिलान्यास किया। इस भवन की लागत करीब 93 लाख रुपये है। पयागपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक व अतिथियों का स्वागत किया। कृष्ण मोहन शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन किया। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि पयागपुर की तस्वीर बदलने का उनका संकल्प पूरा हो रहा है। बार एसोसिएशन ने इसे अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। नए चैंबर से अधिवक्ताओं और वादकारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में विधान सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी संजय पांडेय और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें