फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एनकाउंटर के बाद चप्पे-चप्पे पर पहरा

Fri, 18 Oct 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ी, खुफिया विभाग भी सक्रिय, मोर्चे पर डटीं डीएम-एसपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान मुठभेड़ के बाद संवेदनशील और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई।डीएम मोनिका रानी व एसपी वृंदा शुक्ला ने शहर में गश्त किया। नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई।
नानपारा के हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में मोहम्मद तालीम उर्फ शब्बू और सरफराज उर्फ रिंकू के घायल होने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अब्दुल हमीद, फहीन और मोहम्मद अफजल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर को छावनी में तब्दील करने के साथ ही मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए डीएम मोनिका रानी और एसपी वृंदा शुक्ला ने पीएसी, पुलिस के जवानों के साथ शहर की मुख्य सड़कों व चौराहों पर फ्लैग मार्च किया।
हिंसा प्रभावित क्षेत्रों महराजगंज, स्टीलगंज तालाब मार्केंट, सदुआपुर, रमपुरवा, बेहड़ा और नानपारा, नवाबगंज भी पुलिस की तैनाती कर दी। खूफिया विभाग की टीमें भी सतर्क हो गईं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

हत्यारोपी की बेटी ने पीएम-सीएम से लगाई मदद की गुहार
हत्यारोपी अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार उर्फ सालिया का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्रीजी से सुरक्षा की अपील करने हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उसने आरोप लगाया कि बीते मंगलवार को एसटीएफ व पुलिस उसके घर केवानागंज पहुंची थी। उसके पति ओसामा व देवर शाहिद को साथ ले गई। तबसे दोनों को पता नहीं चल रहा है। बुधवार को गांव से खबर मिली कि धर्मकांटे के पास से पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीन व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। उनका भी कुछ पता नहीं चल रहा है। डर है कि उनका एनकाउंटर न कर दिया जाए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से सभी की सुरक्षा की अपील करती हूं।

हटाए गए जिला सूचना अधिकारी
बहराइच। महसी क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद शासन स्तर पर शिकायत के कारण जिला सूचना अधिकारी गुलाम वारिस सिद्दीकी को हटा दिया गया है। डीएम मोनिका रानी ने इस बात की पुष्टि की है। अभी श्रावस्ती के जिला सूचना अधिकारी बहराइच का भी काम देख रहे हैं।
विज्ञापन


n
बिना इलाज के लौटे कई मरीज ः महराजगंज दंगा प्रकरण के नामजद दो आरोपियों को एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने के बाद बृहस्पतिवार की शाम घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनके पहुंचते ही मेडिकल कॉलेज पुलिस छावनी बन गया। इमरजेंसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पुलिस ने वापस कर दिया। इस दौरान जिनकी स्थिति बेहद गंभीर थी, उन्हें ही इलाज के लिए इमरजेंसी में भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें