फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी से झगड़े के बाद टेक्नीशियन ने खुद की गर्दन रेती, हालत गंभीर

Tue, 21 Jan 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती खुद को चाकू मारने वाला बब्लू सिंह। 
विज्ञापन
बहराइच। शहर के रायपुर राजा में किराये से रहने वाले प्राइवेट कर्मचारी ने सोमवार की सुबह पत्नी से झगड़े के बाद चाकू से खुद की गर्दन रेत ली। कर्मचारी को लहुलूहान हालत में पड़ा देख गृह स्वामी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी बब्बू सिंह (30) एक प्राइवेट कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। बीते तीन दिनों से उनका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा है। सोमवार को भी फोन पर उनका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया, इसके बाद गुस्से में उन्होंने कमरे पर रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी गर्दन रेत ली। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना देकर लहुलूहान हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल देहात परमानंद तिवारी ने बताया पारिवारिक कलह में युवक ने चाकू से खुद का गला रेतने का प्रयास किया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें