फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन बच्चों को विषाक्त खिला खुद भी खाया, पिता की मौत

Sun, 29 Oct 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एक महिला अपने भांजे के साथ चली गई थी। सदमे में आए पति ने रविवार को अपने तीन बच्चों को मिठाई में विषाक्त मिलाकर खिला दिया। इसके बाद खुद भी विषाक्त खा लिया। जानकारी पर ग्रामीणों ने आननफानन में सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां पति ने दम तोड़ दिया। बच्चों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निजामपुर निवासी धर्मराज (40) जम्मू कश्मीर में रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी ममता तीन बच्चों बेटे रितिक (11), बेटी छाया (7) व मुस्कान (4) के साथ घर में रहती थी। ममता का उसके भांजे मिथुन के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम प्रसंग के चलते बीते एक माह पहले ममता अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। ममता अपने साथ बच्चों को भी ले गई थी। इसकी जानकारी होने पर धर्मराज घर लौट आया था। पांच दिन पूर्व अपने बच्चों को पत्नी ममता के पास से घर ले आया था।
घटना के बाद से ही धर्मराज अवसाद में रहता था। रविवार शाम धर्मराज ने मिठाई में विषाक्त मिलाकर तीनों बच्चों को खिला दिया। उसने खुद भी विषाक्त खा लिया। कुछ देर बाद उल्टियां शुरू होने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई। जिसके बाद ग्रामीण चारों को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां धर्मराज की मौत हो गई।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक रामेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों का इलाज जारी है। रानीपुर थाना प्रभारी आरती वर्मा ने बताया कि गांव में पड़ताल की गई है। पत्नी के प्रेमी संग चले जाने के कारण पिता ने बच्चों के साथ विषाक्त खाया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें