फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शरदकालीन गन्ना बोआई की उन्नत तकनीक बताई

Fri, 30 Oct 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। आईपीएल चीनी मिल के क्रय केंद्र चचरी प्रथम पर बृहस्पतिवार को शरदकालीन गन्ना बोआई अभियान के तहत कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल आरबी राम, जिला गन्ना अधिकारी गोंडा सुनील कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अजय प्रताप सिंह और मिल के इकाई प्रमुख ठाठ सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उप गन्ना आयुक्त ने किसानों को केन हार्वेस्टर से गन्ना कटाई, परची व्यवस्था और कटाई प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उन्नत तकनीक अपनाकर गन्ने की पैदावार बढ़ाने के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें